ग़ज़ल

रावन को बीर 'सेनापति रघुबीर जू की

सेनापति · सब कलाम देखें
रावन को बीर 'सेनापति रघुबीर जू की,आयो है सरन, छाँडि ताही मद अंध को।मिलत ही ताको राम, कोपि कै करी है ओप,नाम जोय दुर्जन-दलन दीनबंध को॥देखो दानबीरता, निदान एक दान ही में,कीन्हें दोऊ दान, को बखानै सत्यसंध को।लंका दसकंधर की दीनी है बिभीषन को,संका विभीषन की सो, दीनी दसकंध को।
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh