Sahitya Studio

अब वो करम करें कि सितम मैं नशे में हूँ

साहिर लुधियानवी

अब वो करम करें कि सितम, मैं नशे में हूँ ।
मुझको न कोई होश न ग़म, मैं नशे में हूँ ।

सीने से बोझ उनके ग़मों का उतार के,
आया हूँ आज अपनी जवानी को हार के,
कहते हैं डगमगाते क़दम, मैं नशे में हूँ ।

वो बेवफ़ा है अब भी ये दिल मानता नहीं,
कम्बख़्त ना-समझ है उन्हें जानता नहीं,
मैं आज तोड़ दूँगा भरम, मैं नशे में हूँ ।

फ़ुर्सत नहीं है रोने-रुलाने के वास्ते,
आए न उनकी याद सताने के वास्ते,
इस वक़्त दिल में दर्द है कम, मैं नशे में हूँ ।

More by साहिर लुधियानवी