ग़ज़ल

अब आए या न आए

साहिर लुधियानवी · सब कलाम देखें
अब आए या न आए इधर पूछते चलोक्या चाहती है उनकी नज़र पूछते चलो
हम से अगर है तर्क-ए-ताल्लुक़ तो क्या हुआयारो ! कोई तो उनकी ख़बर पूछते चलो
जो ख़ुद को कह रहे हैं कि मंज़िल शनास हैंउनको भी क्या ख़बर है मगर पूछते चलो
किस मंज़िल-ए-मुराद की जानिब रवाँ हैं हमऐ रहरवान-ए-ख़ाक बसर पूछते चलो
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh