ग़ज़ल

उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता

साहिर लुधियानवी · सब कलाम देखें
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकताजिस मुल्क की सरहद की निगेहबान है आँखें
हर तरह के जज़्बात का ऐलान हैं आँखेंशबनम कभी, शोला कभी, तूफ़ान है आँखें
आँखों से बड़ी कोई तराज़ू नहीं होतीतुलता है बशर जिसमें वो मीज़ान है आँखें
आँखें ही मिलाती हैं ज़माने में दिलों कोअनजान हैं हम-तुम, अगर अनजान है आँखें
लब कुछ भी कहें, उससे हक़ीक़त नहीं खुलतीइनसान के सच-झूठ की पहचान है आँखें
आँखें न झुकें तेरी किसी ग़ैर के आगेदुनिया में बड़ी चीज़, मेरी जान है आँखें
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकताजिस मुल्क की सरहद की निगेहबान है आँखें
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh