Sahitya Studio

सम्पति सुमेर की कुबेर की जो पावै ताहि

पद्माकर

सम्पति सुमेर की कुबेर की जो पावै ताहि,
:::तुरंत लुटावत बिलम्ब उर धारै ना.
कहै ‘पदमाकर’ सुहेम हय हाथिन के,
:::हल्के हजारन के बितऋ बिचारे ना.
दीन्हें गज बकस महीप रघुनाथ राव,
:::पाय गज धोखे कहूँ काहू देइ डारै ना.
याही डर गिरजा गजानन को गोय रही,
:::गिरतें गरेतें निज गोद से उतारे ना.

More by पद्माकर