ग़ज़ल

निराला

नागार्जुन · सब कलाम देखें
बाल झबरे, दृष्टि पैनी, फटी लुंगी नग्न तनकिन्तु अन्तर्दीप्‍त था आकाश-सा उन्मुक्त मनउसे मरने दिया हमने, रह गया घुटकर पवनअब भले ही याद में करते रहें सौ-सौ हवन ।
क्षीणबल गजराज अवहेलि‍त रहा जग-भार बनछाँह तक से सहमते थे शृंगालों के प्राण-मननहीं अंगीकार था तप-तेज को नकली नमनकर दिया है रोग ने क्या खूब भव-बाधा शमन !
राख को दूषित करेंगे ढोंगियों के अश्रुकणअस्थि-शेष-जुलूस का होगा उधर फिल्मीकरणशादा के वक्ष पर खुर-से पड़े लक्ष्मी-चरणशंखध्वनि में स्मारकों के द्रव्य का है अपहरण !
रहे तन्द्रा में निमीलित इन्द्र के सौ-सौ नयनकरें शासन के महाप्रभु क्षीरसागर में शयनराजनीतिक अकड़ में जड़ ही रहा संसद-भवननेहरू को क्या हुआ, मुख से न फूटा वचन ?
क्षेपकों की बाढ़ आई, रो रहे हैं रत्न कणदेह बाकी नहीं है तो प्राण में होंगे न व्रण ?तिमिर में रवि खो गया, दिन लुप्त है, बेसुध गगनभारती सिर पीटती है, लुट गया है प्राणधन !
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh