Sahitya Studio

न कुछ शोख़ी चली बादे-सबा की

मोमिन ख़ाँ मोमिन

न कुछ शोख़ी1 चली बादे-सबा2 की
बिगड़ने में भी उसकी ज़ुल्फ़ बना की

कभी इंसाफ़ ही देखा न दीदार3
क़यामत अक़्सर उस कू4 में रहा की

फ़लक़5 के हाथ से मैं जा छिपूँ गर
ख़बर ला दे कोई तहतुलसरा6 की

शबे-वस्ले-अदू7 क्या-क्या जला हूँ
हक़ीक़त खुल गयी रोज़े-जज़ा8 की

चमन में कोई उस कू से न आया
गयी बरबाद सब मेहनत सबा की

कशीदे-दिल9 पे बाँधी है कमर आज
नहीं ख़ैर10 आपके बन्दे-क़बा11 की

किया जब इल्तिफ़ात12 उसने ज़रा-सा
पड़ी हमको हुसूले-मुद्दआ13 की

कहा है ग़ैर ने तुमसे मेरा हाल
कहे देती है बेबाकी14 अदा की

More by मोमिन ख़ाँ मोमिन