ग़ज़ल

अज़ल जाँ-ब-लब उसके शेवन से है

मोमिन ख़ाँ मोमिन · सब कलाम देखें
अज़ल जाँ-ब-लब उसके शेवन से हैये नादिम मेरे ज़ूद-कुश्तन से है
वो बदख़्वाह मुझ-सा तो मेरा नहींअबस दोस्ती तुमको दुश्मन से है
मेरे दाग़ याद आये गुल देखकरकि बेज़ार वह सैरे-गुलशन से है
जलाने से भी तेरा शाकिर हूँ मैंगिला नाला-ए-अतिश-अफ़गन से है
शबे-ग़म मुए-शमअ को देखकरहमें ख़िजलत उस शोख़ बदज़न से है
मेरा ख़ून क्या बाद गर्दन हुआकि बेताब वह दर्दे-गर्दन से है
जहाँ ख़ाक उड़ायी वहीं दब रहेकदूरत अबस फ़िक्रे-मदफ़न से है
नयी कुछ नहीं अपनी जाँ-बाज़ियाँयही खेल हमको लड़कपन से है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh