Sahitya Studio

जहाँ से शक्ल को तेरी तरस-तरस गुज़रे

मोमिन ख़ाँ मोमिन

जहाँ1 से शक्ल को तेरी तरस-तरस गुज़रे
जो मुझपे बस न चला, अपने जी से बस गुज़रे

बनी है सूरे-सराफ़ील2 आह बे-तासीर
कि मेरे सम पे क़यामत नफ़स-नफ़स3 गुज़रे

न जाऊँ क्योंकि सू-ए-दाम4 आशियाँ से जब
ख़याले-हसरते मुर्ग़ाने-हमक़फ़स5 गुज़रे

हो और को तो हिदायत, जोख़ुद हूँ आवारा
यह उम्र काश कि जूँ नाला-ए-जरस6 गुज़रे

कहाँ वह रब्ते-बुताँ7 अब कि उसको तो 'मोमिन'
हज़ार साल हुए सैकड़ों बरस गुज़रे

More by मोमिन ख़ाँ मोमिन