Sahitya Studio

तू कहाँ जाएगी कुछ अपना ठिकाना कर ले

मोमिन ख़ाँ मोमिन

तू कहाँ जाएगी कुछ अपना ठिकाना कर ले
हम तो कल ख्वाब-ए-अदम1 में शब-ए-हिजराँ2 होंगे

एक हम हैं कि हुए ऎसे पशेमान3 कि बस
एक वो हैं कि जिन्हें चाह4 के अरमाँ होंगे

हम निकालेंगे सुन ऐ मौज-ए-सबा5 बल तेरा
उसकी ज़ुल्फ़ों के अगर बाल परेशाँ होंगे

फिर बहार आई वही दश्त नवरदी6 होगी
फिर वही पाँव वही खार-ए-मुग़ीलाँ7 होंगे

मिन्नत-ए-हज़रत-ए-ईसा8 न उठाएँगे कभी
ज़िन्दगी के लिए शर्मिन्दा-ए-एहसाँ9 होंगे?

उम्र तो सारी क़टी इश्क़-ए-बुताँ10 में 'मोमिन'
आखिरी उम्र में क्या खाक मुसलमाँ होंगे

More by मोमिन ख़ाँ मोमिन