Sahitya Studio

सब्रे-वहशत असर न हो जाए

मोमिन ख़ाँ मोमिन

सब्रे-वहशत असर न हो जाए
कहीं सहरा भी घर न हो जाए

हिज्रे-परदानशीं1 में मरते हैं
ज़िन्दगी परदा-दर2 न हो जाए

कसरते-सिजदा3 से वह नक़्शे-क़दम4
कहीं पामाल-सर5 न हो जाए

मेरे तग़य्युरे-रंग6 को मत देख
तुझको अपनी नज़र न हो जाए

मेरे आँसू न पोंछना देखो
कहीं दामान-तर7 न हो जाए

बात नासेह से करते डरता हूँ
कि फ़ुग़ाँ8 बे-असर न हो जाए

ऐ क़यामत न आइयो जब तक
वह मेरी गोर न हो जाए

मनअ-ए-ज़ुल्म9 है तग़ाफ़ुले-यार10
बख़्त-बद11 को ख़बर न हो जाए

ग़ैर से बेहिजाब मिलते हो
शबे-आशिक़11 सहर12 न हो जाए

ऐ दिल, आहिस्ता आह-ताबे-शिकन13
देख टुकड़े जिगर न हो जाए

More by मोमिन ख़ाँ मोमिन