Sahitya Studio

ख़ुदा की याद दिलाते थे नज़अ में अहबाब

मोमिन ख़ाँ मोमिन

ख़ुदा की याद दिलाते थे नज़अ1 में अहबाब2
हज़ार शुक्र कि उस दम वह बदगु़माँ3 न हुआ

मय न उतरी गले से जो उस बिन
मुझको यारों ने पारसा जाना

आहे-सहर5 हमारी फ़लक6 से फिरी न हो
कैसी हवा चली ये कि जी सनसना गया

किया तुमने क़त्ले-जहाँ इक नज़र में
किसी ने न देखा तमाशा किसी का

दिल में नासेह7 आये, क्या अपना ख़्याल
जा सके कब यार के मस्कन8 में हम

किए हैं तूल अमल ने तमाम काम ख़राब
हमेशा नज़्मे-जहाँ के हैं कार-बार मुझे

वह लाला-रुह-फ़ज़ा दे कहाँ तलक बोसे
कि जो है, काम है, यहाँ शौक़े-जाँ-फ़िशाँ9 के लिए

More by मोमिन ख़ाँ मोमिन