ग़ज़ल

इस अहद में इलाही मोहब्बत को क्या हुआ

मीर तक़ी मीर · सब कलाम देखें
इस अहद में इलाही मोहब्बत् को क्या हुआछोड़ा वफ़ा को उन्ने मुरव्वत को क्या हुआ
उम्मीदवार वादा-ए-दीदार मर चलेआते ही आते यारों क़यामत को क्या हुआ
बक्शिश ने मुझ को अब्र-ए-करम की किया ख़िजलए चश्म-ए-जोश अश्क-ए-नदामत को क्या हुआ
जाता है यार तेग़ बकफ़ ग़ैर की तरफ़ए कुश्ता-ए-सितम तेरी ग़ैरत को क्या हुआ
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh