ग़ज़ल

इधर से अब्र उठकर जो गया है

मीर तक़ी मीर · सब कलाम देखें
इधर से अब्र उठकर जो गया हैहमारी ख़ाक पर भी रो गया है
मसाइब और थे पर दिल का जानाअजब इक सानीहा सा हो गया है
मुकामिर-खाना-ऐ-आफाक वो हैके जो आया है याँ कुछ खो गया है
सरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलोअभी टुक रोते-रोते सो गया है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh