ग़ज़ल

अज़ा में बहते थे आँसू यहाँ

कैफ़ी आज़मी · सब कलाम देखें
अज़ा में बहते थे आँसू यहाँ, लहू तो नहींये कोई और जगह है ये लखनऊ तो नहीं
यहाँ तो चलती हैं छुरिया ज़ुबाँ से पहलेये मीर अनीस की, आतिश की गुफ़्तगू तो नहीं
चमक रहा है जो दामन पे दोनों फ़िरक़ों केबग़ौर देखो ये इस्लाम का लहू तो नहीं
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh