Sahitya Studio

दर्द बढ कर फुगाँ ना हो जाये

जिगर मुरादाबादी

दर्द बढ़ कर फुगाँ1 ना हो जाये

ये ज़मीं2 आसमाँ3 ना हो जाये

दिल में डूबा हुआ जो नश्तर4 है

मेरे दिल की ज़ुबाँ5 ना हो जाये

दिल को ले लीजिए जो लेना हो

फिर ये सौदा6 गराँ7 ना हो जाये

आह8 कीजिए मगर लतीफ़-तरीन9

लब तक आकर धुआँ10 ना हो जाये

1. फुगाँ : lamentation; 2. ज़मीं : earth; 3. आसमाँ : sky 4. नश्तर : dagger;
5. ज़ुबाँ : voice 6. सौदा : bargain; 7. गराँ : costly 8. आह : sigh;
9. लतीफ़-तरीन : pleasant; 10. धुआँ : smoke

More by जिगर मुरादाबादी