Sahitya Studio

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी

गुलज़ार

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी, हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं
तेरे मासूम सवालों से परेशान हूँ मैं
ओ परेशान हूँ मैं

जीने के लिए सोचा ही नहीं, दर्द सँभालने होंगे
मुस्कुराएँ तो, मुस्कुराने के क़र्ज़ उतारने होंगे
मुस्कुराऊँ कभी तो लगता है जैसे होठों पे क़र्ज़ रखा है
तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी, हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं

More by गुलज़ार