जगजीत: एक बौछार था वो...
गुलज़ार
एक बौछार था वो शख्स,
::बिना बरसे किसी अब्र की सहमी सी नमी से
:::जो भिगो देता था...
::एक बोछार ही था वो,
::जो कभी धूप की अफशां भर के
::दूर तक, सुनते हुए चेहरों पे छिड़क देता था
::नीम तारीक से हॉल में आंखें चमक उठती थीं
::सर हिलाता था कभी झूम के टहनी की तरह,
::लगता था झोंका हवा का था कोई छेड़ गया है
::गुनगुनाता था तो खुलते हुए बादल की तरह
::मुस्कराहट में कई तरबों की झनकार छुपी थी
::गली क़ासिम से चली एक ग़ज़ल की झनकार था वो
::एक आवाज़ की बौछार था वो!!