ग़ज़ल

जय हो

गुलज़ार · सब कलाम देखें
जय हो, जय होजय हो, जय होआजा आजा जिंद शामियाने के तले,आजा ज़रीवाले नीले आसमान के तले
जय हो, जय होजय हो, जय हो
रत्ती रत्ती सच्ची मैने जान गँवाई है,नच नच कोयलों पे रात बिताई हैअखियों की नींद मैने फूंको से उड़ा दी,गिन गिन तारे मैने उंगली जलाई है
जय हो, जय होजय हो, जय हो
चख ले हो चख ले ये रात शहद है चख ले,रख ले हाँ दिल है दिल आखरी हद है रख लेकाला काला काजल तेरा कोई काला जादू है नाकाला काला काजल तेरा कोई काला जादू है ना
आजा आजा जिंद शामियाने के तले,आजा ज़रीवाले नीले आसमान के तले
जय हो, जय होजय हो, जय हो
कब से हाँ कब से जो लब पे रुकी है कह दे,कह दे हाँ कह दे अब आँख झुकी है.. कह देऐसी ऐसी रोशन आँखे रोशन दोनो भी हैं हैं क्या
आजा आजा जिंद शामियाने के तले,आजा ज़रीवाले नीले आसमान के तले
जय हो, जय होजय हो, जय हो
फिल्म- स्लमडॉग मिलियनेयर(2008)
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh