ग़ज़ल

आ ही जाती है

फ़िराक़ गोरखपुरी · सब कलाम देखें
आ ही जाती है मगर फिर भी मेरे दर्द की याद.गरचे है तर्के-मोहब्बत१ में भी आराम बहुत.
और भी काम है दुनियाँ में ग़में-उल्फत को.उसकी याद अच्छी नहीं ऐ दिले-नाकाम बहुत.
ये भी साक़ी बस इक अंदाजे-सियहमस्ती थी.कर चुके तौबा बहुत,तोड़ चुके जाम बहुत.
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh