Sahitya Studio

आ ही जाती है

फ़िराक़ गोरखपुरी

आ ही जाती है मगर फिर भी मेरे दर्द की याद.
गरचे है तर्के-मोहब्बत१ में भी आराम बहुत.

और भी काम है दुनियाँ में ग़में-उल्फत को.
उसकी याद अच्छी नहीं ऐ दिले-नाकाम बहुत.

ये भी साक़ी बस इक अंदाजे-सियहमस्ती थी.
कर चुके तौबा बहुत,तोड़ चुके जाम बहुत.

More by फ़िराक़ गोरखपुरी