Sahitya Studio

ख़ुदनुमा होके निहाँ छुप के नुमायाँ होना

फ़िराक़ गोरखपुरी

ख़ुदनुमा होके निहाँ छुप के नुमायाँ होना
अलग़रज़ हुस्न को रुसवा किसी उनवाँहोना

यूँ तो अकसीर है ख़ाके-दरे-जानाँलेकिन
काविशे-ग़म से उसे गर्दिशे-दौराँ होना

हद्दे-तमकीं से न बाहर हुई खु़द्दार निगाह
आज तक आ न सका हुस्न को हैराँ होना

चारागर दर्द सरापा हूँ मेरे दर्द नहीं
बावर आया तुझे नश्तर का रगे-जाँ होना

दफ़्तरे-राज़े-महब्बत था मलाले-दिल पर
वो सुकूते-निगहे-नाज़ का पुरसाँ होना

सर-बसर बर्के़-फ़ना इश्क़ के जलवे हैं 'फ़ि‍राक़'
ख़ानाए-दिल को न आबाद न वीराँ होना।

More by फ़िराक़ गोरखपुरी