Sahitya Studio

इस सुकूते ‍फ़िज़ा में खो जाएं

फ़िराक़ गोरखपुरी

इस सुकूते-फ़िज़ा में खो जाएं
आसमानों के राज़ हो जाएं

हाल सबका जुदा-जुदा ही सही
किस पे हँस जाएं किस पे रो जाएं

राह में आने वाली नस्लों के
ख़ैर कांटे तो हम न बो जाएं

ज़िन्दगी क्या है आज इसे ऐ दोस्त
सोच लें और उदास हो जाएं

रात आयी 'फ़ि‍राक़' दोस्त नहीं
किससे कहिए कि आओ सो जाएं

More by फ़िराक़ गोरखपुरी