ग़ज़ल
तमाम कैफ़ ख़मोशी तमाम नग़्म-ए-साज़
तमाम कैफ़ ख़मोशी तमाम नग़्म-ए-साज़नवा-ए-राज़ है ऐ दोस्त या तेरी आवाज़
मेरी ग़ज़ल में मिलेगा तुझे वो आलमे-राज़जहां हैं एक अज़ल से हक़ीक़त और मजाज़
वो ऐन महशरे-नज़्जारा हो कि ख़लवते-राज़कहीं भी बन्द- नहीं है निगाहे-शाहिदबाज़
हवाएं नींद के खेतों से जैसे आती होंयहां से दूर नहीं है बहुत वो मक़तले-नाज़
ये जंग क्या है लहू थूकता है नज़्मे-कुहनशिगू़फ़े और खिलायेगा वक़्ते-शोबदाबाज़
मशीअ़तों को बदलते हैं ज़ोरे-बाजू़ से'हरीफ़े-मतलबे-मुश्किल नहीं फ़सूने-नेयाज़
इशारे हैं ये बशर की उलूहियत की तरफ़लवें-सीं दे उठी अकसर मेरी जबीने-नेयाज़
भरम तो क़ुर्बते-जानाँ का रह गया क़ाइमले आड़े आ ही गया चर्खे़-तफ़र्का़-परदाज़
निगाहे-चश्मे-सियह कर रहा है शरहे-गुनाहन छेड़ ऐसे में बहसे-जवाज़ो-गै़रे-जवाज़
ये मौजे-नकहते-जाँ-बख़्श यूँ ही उठती हैबहारे-गेसु-ए-शबरंग तेरी उम्र दराज़
ये है मेरी नयी आवाज़ जिसको सुनके हरेकये बोल उठे कि है ये तो सुनी हुई आवाज़
हरीफ़े-जश्ने-चिरागाँ है नग़्म-ए-ग़मे-दोस्तकि थरथराये हुए देख उठे वो शोला-ए-साज़
फ़िराक़ मंजि़ले-जानाँ वो दे रही है झलकबढ़ो कि आ ही गया वो मुक़ामे-दूरो-दराज़
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh