ग़ज़ल
कुछ इशारे थे जिन्हें दुनिया समझ बैठे थे हम
कुछ इशारे थे जिन्हें दुनिया समझ बैठे थे हमउस निगाह-ए-आशना को क्या समझ बैठे थे हम
रफ़्ता रफ़्ता ग़ैर अपनी ही नज़र में हो गयेवाह री ग़फ़्लत तुझे अपना समझ बैठे थे हम
होश की तौफ़ीक़ भी कब अहल-ए-दिल को हो सकीइश्क़ में अपने को दीवाना समझ बैठे थे हम
बेनियाज़ी को तेरी पाया सरासर सोज़-ओ-दर्दतुझ को इक दुनिया से बेगाना समझ बैठे थे हम
भूल बैठी वो निगाह-ए-नाज़ अहद-ए-दोस्तीउस को भी अपनी तबीयत का समझ बैठे थे हम
हुस्न को इक हुस्न की समझे नहीं और ऐ 'फ़िराक़'महरबाँ ना-महरबाँ क्या क्या समझ बैठे थे हम
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh