ग़ज़ल

कब तक दिल की ख़ैर मनायें

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ · सब कलाम देखें
कब तक दिल की ख़ैर मनायें, कब तक राह दिखाओगेकब तक चैन की मोहलत दोगे, कब तक याद न आओगे
बीता दीद उम्मीद का मौसम, ख़ाक उड़ती है आँखों मेंकब भेजोगे दर्द का बादल, कब बर्खा बरसाओगे
अहद-ए-वफ़ा और तर्क-ए-मुहब्बत जो चाहो सो आप करोअपने बस की बात ही क्या है, हमसे क्या मनवाओगे
किसने वस्ल का सूरज देखा, किस पर हिज्र की रात ढलीग़ेसुओं वाले कौन थे, क्या थे, उन को क्या जतलाओगे
'फ़ैज़' दिलों के भाग में है घर बसना भी लुट जाना भीतुम उस हुस्न के लुत्फ़-ओ-करम पर कितने दिन इतराओगे
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh