ग़ज़ल

अब वही हर्फ़-ए-जुनूँ सब की ज़ुबाँ ठहरी है

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ · सब कलाम देखें
अब वही हर्फ़-ए-जुनूँ सब की ज़ुबाँ ठहरी हैजो भी चल निकली है वो बात कहाँ ठहरी है
आज तक शैख़ के इकराम में जो शय थी हरामअब वही दुश्मन-ए-दीं राहत-ए-जाँ ठहरी है
है ख़बर गर्म कि फिरता है गुरेज़ाँ नासेहगुफ़्तगू आज सर-ए-कू-ए-बुताँ ठहरी है
है वही आरिज़-ए-लैला वही शीरिअन का दहननिगह-ए-शौक़ घड़ी भर को यहाँ ठहरी है
वस्ल की शब थी तो किस दर्जा सुबक गुज़री हैहिज्र की शब है तो क्या सख़्त गरां ठहरी है
बिखरी एक बार तो हाथ आई कब मौज-ए-शमीमदिल से निकली है तो कब लब पे फ़ुग़ाँ ठहरी है
दस्त-ए-सय्याद भी आजिज़ है कफ़-ए-गुल्चीं भीबू-ए-गुल ठहरी न बुल-बुल की ज़बाँ ठहरी है
आते आते यूँ ही दम भर को रुकी होगी बहारजाते जाते यूँ ही पल भर को ख़िज़ाँ ठहरी है
हमने जो तर्ज़-ए-फ़ुग़ाँ की है क़फ़स में इजाद"फ़ैज़" गुलशन में वो तर्ज़-ए-बयाँ ठहरी है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh