ग़ज़ल

गरानी-ए-शबे-हिज़्रां दुचंद क्या करते

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ · सब कलाम देखें
गरानी-ए-शबे-हिज़्रां दुचंद क्या करतेइलाजे-दर्द तेरे दर्दमन्द क्या करते
वहीं लगी है जो नाज़ुक मुक़ाम थे दिल केये फ़र्क़ दस्ते-अदू के गज़ंद क्या करते
जगह-जगह पे थे नासेह तो कू-ब-कू दिलबरइन्हें पसंद, उन्हें नापसंद क्या करते
हमीं ने रोक लिया पंजा-ए-जुनूं को वरनाहमें असीर ये कोताहकमन्द क्या करते
जिन्हें ख़बर थी कि शर्ते-नवागरी क्या हैवो ख़ुशनवा गिला-ए-क़ैदो-बंद क्या करते
गुलू-ए-इश्क़ को दारो-रसन पहुंच न सकेतो लौट आये तेरे सरबलंद, क्या करते
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh