ग़ज़ल

इत है नीर नहावन जोग

दादू दयाल · सब कलाम देखें
इत है नीर नहावन जोग॥अनतहि भरम भूला रे लोग॥टेक॥
तिहि तटि न्हाये निर्मल होइ॥बस्तु अगोचर लखै रे सोइ॥१॥
सुघट घाट अरु तिरिबौ तीर॥बैठे तहाँ जगत-गुर पीर॥२॥
दादू न जाणै तिनका भेव॥आप लखावै अंतर देव॥३॥
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh