ग़ज़ल

क्यों बिसरै मेरा पीव पिया

दादू दयाल · सब कलाम देखें
क्यों बिसरै मेरा पीव पियारा।जीवकी जीवन प्राण हमारा॥टेक॥
क्यौंकर जीवै मीन जल बिछुरें, तुम बिन प्राण सनेही।चिंतामणि जब करतैं छूटै, तब दुख पावै देही॥१॥
माता बालक दूध न देवै, सो कैसैं करि पीवै।निरधनका धन अनत भुलाना, सो कैसे करि जीवै॥२॥
बरखहु राम सदा सुख अमिरत, नीझर निरमल धारा।प्रेम पियाला भर भर दीजै, दादू दास तुम्हारा॥३॥
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh