ग़ज़ल
फ़ना का होश आना ज़िंदगी का दर्द-ए-सर जाना
फ़ना का होश आना ज़िंदगी का दर्द-ए-सर जानाअजल क्या है खुमार-ए-बादा-ए-हस्ती उतर जाना
मुसीबत में बशर के जौहर-ए-मरदाना खुलते हैंमुबारक बुजदिलों को गर्दिश-ए-किस्मत से डर जाना
बहुत सौदा रहा वाएज़ तुझे नार-ए-जहन्नुम कामज़ा सोज़-ए-मोहब्बत का भी कुछ ए बेखबर जाना
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh