ग़ज़ल

एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे

बृज नारायण चकबस्त · सब कलाम देखें
एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे,साक़िया जाते हैं, महफ़िल तेरी आबाद रहे।
बाग़बाँ दिल से वतन को ये दुआ देता है,मैं रहूँ या न रहूँ ये चमन आबाद रहे।
मुझको मिल जाय चहकने के लिए शाख़ मेरी,कौन कहता है कि गुलशन में न सय्याद रहे।
बाग़ में लेके जनम हमने असीरी झेली,हमसे अच्छे रहे जंगल में जो आज़ाद रहे।
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh