Sahitya Studio

गरुड़ को दावा जैसे नाग के समूह पर

भूषण

गरुड़ को दावा जैसे नाग के समूह पर
:::दावा नाग जूह पर सिंह सिरताज को
दावा पूरहूत को पहारन के कूल पर
:::दावा सब पच्छिन के गोल पर बाज को
भूषण अखंड नव खंड महि मंडल में
:::रवि को दावा जैसे रवि किरन समाज पे
पूरब पछांह देश दच्छिन ते उत्तर लौं
:::जहाँ पातसाही तहाँ दावा सिवराज को

More by भूषण