ग़ज़ल
तेरे हीं भुजान पर भूतल को भार
तेरे हीं भुजान पर भूतल को भार,कहिबे को सेसनाग दिननाग हिमाचल है.
तरो अवतार जम पोसन करन हार,कछु करतार को न तो मधि अम्ल है.
सहित में सरजा समत्थ सिवराज कवि,भूषण कहत जीवो तेरोई सफल है.
तेरो करबाल करै म्लेच्छन को काल बिनु,काज होत काल बदनाम धरातल है.
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh