Other

तरवर से इक तिया उतरी

अमीर खुसरो · सब कलाम देखें
तरवर से इक तिया उतरी, उसने बहुत रिझाया।बाप का नाम जो वासे पूछा, आधा नाम बताया।
आधा नाम पिता का प्यारा, बूझ पहेली मोरी।अमीर खुसरो यों कहैं, अपने नाँव निबोरी।