मोरा जोबना नवेलरा भयो है गुलाल
अमीर खुसरो
मोरा जोबना नवेलरा भयो है गुलाल
कैसे गर दीन्ही बकस मोरी माल
निज़ामुद्दीन औलिया को कोई समझाए
ज्यों-ज्यों मनाऊँ वो तो रुठो ही जाय
चूड़ियाँ फोड़ूँ पलंग पे डारूँ
इस चोली को दूँगी मैं आग लगाय
सूनी सेज डरावन लागै
बिरहा अगिन मोहि डस-डस जाय