Sahitya Studio

मैं तो पिया से नैना लड़ा आई रे

अमीर खुसरो

मैं तो पिया से नैना लड़ा आई रे
घर नारी कँवारी कहे सो कहे
मैं तो पिया से नैना लड़ा आई रे

सोहनी सुरतिया, मोहनी मूरतिया
मैं तो हिरदे के बीच समा आई रे
मैं तो पिया से नैना लड़ा आई रे

खुसरो निज़ाम के बलि बलि जईये
मैं तो अनमोल चेरी कहा आई रे
मैं तो पिया से नैना लड़ा आई रे

More by अमीर खुसरो