Other
काहे को ब्याही बिदेस
काहे को ब्याही बिदेस, सुन बाबुल मोरेभइयों को दीन्हे महलों दो-महलेहम को दीन्ही परदेस, सुन बाबुल मोरे
हम तो हैं बाबुल तोरे खूँटे की गइयाँजित हाँको तित जायं, सुन बाबुल मोरे
हम तो हैं बाबुल तोरे बेले की कलियाँघर-घर माँगे जायं, सुन बाबुल मोरे
हम तो हैं बाबुल तोरे पिंजरे की चिड़ियाँभोर भये उड़ जायं, सुन बाबुल मोरे
ताक-तले की मेरी गुड़िया जो छूटीछूटा सहेलिन का साथ, सुन बाबुल मोरे
कोठे-तले से पलकिया जो निकलीबीरन ने खाई पछाड़, सुन बाबुल मोरे
डोली का परदा उठा कर जो देखाआया पिया का देस, सुन बाबुल मोरे