Other
छाप तिलक सब छीनी
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइकेबात अगम कह दीनी रे मोसे नैना मिलाइके
प्रेम भटी का मदवा पिलाइकेमतवारी कर लीनी रे मोसे नैना मिलाइके
गोरी गोरी बईयाँ, हरी हरी चूड़ियाँबईयाँ पकड़ धर लीनी रे मोसे नैना मिलाइके
बल बल जाऊँ मैं तोरे रंग रजवाअपनी सी कर लीनी रे मोसे नैना मिलाइके
खुसरो निज़ाम के बलि बलि जईयेमोहे सुहागन कीनी रे मोसे नैना मिलाइके
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh