Sahitya Studio

अम्माँ मेरे बाबा को भेजो री

अमीर खुसरो

अम्माँ मेरे बाबा को भेजो री, कि सावन आया
बेटी तेरा बाबा तो बूढ़ा री, कि सावन आया

अम्माँ मेरे भाई को भेजो री, कि सावन आया
बेटी तेरा भाई तो बाला री, कि सावन आया

अम्माँ मेरे मामू को भेजो री, कि सावन आया
बेटी तेरा मामू तो बांका री, कि सावन आया

More by अमीर खुसरो