आज रंग है री माँ रंग है
अमीर खुसरो
आज रंग है री माँ रंग है री
मेरे महबूब के घर रंग है री
मोहे पीर पायो निज़ामुद्दीन औलिया
निज़ामुद्दीन औलिया, अलाउद्दीन औलिया
अलाउद्दीन औलिया, फ़रीदुद्दीन औलिया
फ़रीदुद्दीन औलिया, क़ुतुबुद्दीन औलिया
क़ुतुबुद्दीन औलिया, मोईनुद्दीन औलिया
आज रंग है री माँ रंग है री
मेरे महबूब के घर रंग है री
मैं तो ऐसो रंग और नहीं देख्यो री
मैं तो जब देखूँ मोरे संग है री
आज रंग है री माँ रंग है री
देस बिदेस में ढूँढ फिरी हूँ
तोरा रंग भायो निज़ामुद्दीन औलिया
आज रंग है री माँ रंग है री
जग उजियारो जगत उजियारो
मोरे पीर के घर रंग है री
आज रंग है री माँ रंग है री