लब पे आती है दुआ
अल्लामा इक़बाल
लब पे आती है दुआ बन के तमन्ना मेरी
ज़िन्दगी शम्अ की सूरत हो ख़ुदाया मेरी
दूर दुनिया का मेरे दम से अंधेरा हो जाए
हर जगह मेरे चमकने से उजाला हो जाए
हो मेरे दम से यूँ ही मेरे वतन की ज़ीनत
जिस तरह फूल से होती है चमन की ज़ीनत