ग़ज़ल
आता है याद मुझ को गुज़रा हुआ ज़माना
आता है याद मुझको गुज़रा हुआ ज़मानावो बाग़ की बहारें, वो सब का चह-चहाना
आज़ादियाँ कहाँ वो, अब अपने घोसले कीअपनी ख़ुशी से आना अपनी ख़ुशी से जाना
लगती हो चोट दिल पर, आता है याद जिस दमशबनम के आँसुओं पर कलियों का मुस्कुराना
वो प्यारी-प्यारी सूरत, वो कामिनी-सी मूरतआबाद जिस के दम से था मेरा आशियाना
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh