Sahitya Studio

ख़िरदमंदों से क्या पूछूँ कि मेरी इब्तिदा क्या है

अल्लामा इक़बाल

ख़िरदमन्दोंसे क्या पूछूँ कि मेरी इब्तिदा क्या है
कि मैं इस फ़िक्र में रहता हूँ मेरी इंतिहा क्या है

ख़ुदी को कर बुलन्द इतना कि हर तक़दीर से पहले
ख़ुदा बन्दे से ख़ुदपूछे बता तेरी रज़ा क्या है

मुक़ामे-गुफ़्तगूक्या है अगर मैं कीमियागर हूँ
यही सोज़े-नफ़स है, और मेरी कीमिया क्या है

नज़र आईं मुझे तक़दीर की गहराइयाँ इसमें
न पूछ ऐ हमनशीं मुझसे वो चश्मे-सुर्मा-सा क्या है

नवा-ए-सुबह-गाही ने जिगर ख़ूँ कर दिया मेरा
ख़ुदाया जिस ख़ता की यह सज़ा है वो ख़ता क्या है

More by अल्लामा इक़बाल