ग़ज़ल
खुल के मिलने का सलीक़ा आपको आता नहीं
खुल के मिलने का सलीक़ा आपको आता नहींऔर मेरे पास कोई चोर दरवाज़ा नहीं
वो समझता था, उसे पाकर ही मैं रह जाऊंगाउसको मेरी प्यास की शिद्दत का अन्दाज़ा नहीं
जा, दिखा दुनिया को, मुझको क्या दिखाता है ग़रूरतू समन्दर है, तो हो, मैं तो मगर प्यासा नहीं
कोई भी दस्तक करे, आहट हो या आवाज़ देमेरे हाथों में मेरा घर तो है, दरवाज़ा नहीं
अपनों को अपना कहा, चाहे किसी दर्जे के होंऔर अब ऐसा किया मैंने, तो शरमाया नहीं
उसकी महफ़िल में उन्हीं की रौशनी, जिनके चराग़मैं भी कुछ होता, तो मेरा भी दिया होता नहीं
तुझसे क्या बिछड़ा, मेरी सारी हक़ीक़त खुल गयीअब कोई मौसम मिले, तो मुझसे शरमाता नहीं
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh