ग़ज़ल

रात के टुकड़ों पे पलना छोड़ दे

वसीम बरेलवी · सब कलाम देखें
रात के टुकड़ों पे पलना छोड़ देशम्अ से कहना के जलना छोड़ दे
मुश्किलें तो हर सफ़र का हुस्न हैं,कैसे कोई राह चलना छोड़ दे
तुझसे उम्मीदे- वफ़ा बेकार है,कैसे इक मौसम बदलना छोड़ दे
मैं तो ये हिम्मत दिखा पाया नहीं,तू ही मेरे साथ चलना छोड़ दे
कुछ तो कर आदाबे-महफ़िल का लिहाज़,यार ! ये पहलू बदलना छोड़ दे.
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh