ग़ज़ल
बिदाई
कृष्ण-मंदिर में प्यारे बंधुपधारो निर्भयता के साथ।तुम्हारे मस्तक पर हो सदाकृष्ण का वह शुभचिंतक हाथ॥
तुम्हारी दृढ़ता से जग पड़ेदेश का सोया हुआ समाज।तुम्हारी भव्य मूर्ति से मिलेशक्ति वह विकट त्याग की आज॥
तुम्हारे दुख की घड़ियाँ बनेंदिलाने वाली हमें स्वराज्य।हमारे हृदय बनें बलवानतुम्हारी त्याग मूर्ति में आज॥
तुम्हारे देश-बंधु यदि कभीडरें, कायर हो पीछे हटें,बंधु! दो बहनों को वरदानयुद्ध में वे निर्भय मर मिटें॥
हजारों हृदय बिदा दे रहे,उन्हें संदेशा दो बस एक।कटें तीसों करोड़ ये शीश,न तजना तुम स्वराज्य की टेक॥
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.