ग़ज़ल

वीरों का कैसा हो वसंत

सुभद्रा कुमारी चौहान · सब कलाम देखें
आ रही हिमालय से पुकारहै उदधि गरजता बार बारप्राची पश्चिम भू नभ अपार;सब पूछ रहें हैं दिग-दिगन्तवीरों का कैसा हो वसंत
फूली सरसों ने दिया रंगमधु लेकर आ पहुंचा अनंगवधु वसुधा पुलकित अंग अंग;है वीर देश में किन्तु कंतवीरों का कैसा हो वसंत
भर रही कोकिला इधर तानमारू बाजे पर उधर गानहै रंग और रण का विधान;मिलने को आए आदि अंतवीरों का कैसा हो वसंत
गलबाहें हों या कृपाणचलचितवन हो या धनुषबाणहो रसविलास या दलितत्राण;अब यही समस्या है दुरंतवीरों का कैसा हो वसंत
कह दे अतीत अब मौन त्यागलंके तुझमें क्यों लगी आगऐ कुरुक्षेत्र अब जाग जाग;बतला अपने अनुभव अनंतवीरों का कैसा हो वसंत
हल्दीघाटी के शिला खण्डऐ दुर्ग सिंहगढ़ के प्रचंडराणा ताना का कर घमंड;दो जगा आज स्मृतियां ज्वलंतवीरों का कैसा हो वसंत
भूषण अथवा कवि चंद नहींबिजली भर दे वह छन्द नहींहै कलम बंधी स्वच्छंद नहीं;फिर हमें बताए कौन हन्तवीरों का कैसा हो वसंत
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.