ग़ज़ल

परीक्षा

सियारामशरण गुप्त · सब कलाम देखें
मैं हूँ एक, अनेक शत्रु हैं सम्मुख मेरेक्रोध, लोभ, मोहादि सदा रहते हैं घेरे।परमपिता, इस भाँति कहाँ मुझको ला पटकाजहाँ प्रतिक्षण बना पराभव का है खटका।
अथवा निर्बल समझ अनुग्रह है दिखलाया,करने को बलवृद्धि अखाडे में पहुँचायासबल बनूँ मैं घात और प्रतिघात सहन कर,ऊपर कुछ चढ सकूँ और दुख भार वहन कर।
इस कठिन परीक्षा कार्य मेंहो जाऊँ उत्तीर्ण जबकर देना मानस सद्म मेंशांति सुगंधि विकीर्ण तब।
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.