ग़ज़ल

प्यारे बापू

सियारामशरण गुप्त · सब कलाम देखें
हम सब के थे प्यारे बापूसारे जग से न्यारे बापू
जगमग-जगमग तारे बापूभारत के उजियारे बापू
लगते तो थे दुबले बापूथे ताक़त के पुतले बापू
नहीं कभी डरते थे बापूजो कहते करते थे बापू
सदा सत्य अपनाते बापूसबको गले लगाते बापू
हम हैं एक सिखाते बापूसच्ची राह दिखाते बापू
चरखा खादी लाए बापूहैं आज़ादी लाए बापू
कभी न हिम्मत हारे बापूआँखों के थे तारे बापू
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.